मन अशान्त हैअधियारा है
मन अशान्त हैअधियारा है
दुख सह-सह मन दुखियारा है ।
अपना मान रहा है सबको
किन्तु नही मिल सका किनारा ।।
अपना पन की आपा धापी
तृष्णा -मन पर रहती व्यापी ।
खीच दुशासन चीर रहा है
द्रुपद-सुताए रहती कांपी ।।
जिस पर मान भरोसा जागा
जिससे मन का जुडता धागा ।
जब आशायें धूमिल होती
तब सोया मन लगता जागा ।।
डा दीनानाथ मिश्र
Anjali korde
09-Oct-2023 12:08 PM
V nice
Reply
Punam verma
09-Oct-2023 08:17 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
09-Oct-2023 07:51 AM
Nice
Reply